औरंगाबाद (महाराष्ट्र), तीन जून महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गोपीनाथ मुंडे आज जीवित होते तो राज्य का राजनीतिक माहौल मित्रवत और शांतिपूर्ण होता।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अपने चाचा गोपीनाथ मुंडे को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद बीड में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा, "अगर गोपीनाथ मुंडे होते तो महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल शांतिपूर्ण होता।"
उन्होंने कहा, ‘‘कई घटनाएं हुईं, खासकर पिछले पांच-छह वर्षों में, ऐसा नहीं होता अगर गोपीनाथ मुंडे हमारे बीच होते। हम (राज्य में) राजनीतिक रूप से अनुकूल माहौल देखते।’’
धनंजय ने कहा कि वह गोपीनाथ मुंडे के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे की जून 2014 में दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY