देश की खबरें | दलितों और ओबीसी को ‘परेशानी’ हुई तो इसका संज्ञान लूंगी : पंकजा मुंडे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने दलितों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संपर्क साधते हुए शनिवार को कहा कि अगर उन्हें परेशानी हुई तो वह इसका संज्ञान लेंगी।
छत्रपति संभाजीनगर, 12 अक्टूबर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने दलितों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संपर्क साधते हुए शनिवार को कहा कि अगर उन्हें परेशानी हुई तो वह इसका संज्ञान लेंगी।
मुंडे अपने गृह क्षेत्र बीड जिले से लोकसभा चुनाव हार गई थीं। बीड कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण आंदोलन का केंद्र रहा है।
वह वंजारी समुदाय के संत भगवानबाबा की जन्मस्थली सावरगांव घाट पर अपनी वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित कर रही थीं।
राज्य के कृषि मंत्री और उनके चचेरे भाई धनंजय मुंडे और लक्ष्मण हेक ने भी रैली को संबोधित किया।
मुंडे ने समाज में बढ़ती जातिगत फूट पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा, "अगर कोई वाहन किसी को टक्कर मारता है तो लोग चालक की जाति पूछते हैं। लोग उस व्यक्ति की जाति जानना चाहते हैं जिसने एक छोटी बच्ची के साथ क्रूरता की और उसे मार डाला। हम ऐसा समाज नहीं चाहते हैं।"
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव ने चेतावनी दी कि यदि राज्य में गरीब, दलित, ओबीसी और अन्य लोग परेशान होंगे तो वह इसका संज्ञान लेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

