देश की खबरें | बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाते पकड़े गये तो दोगुना जुर्माना भरना पड़ेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिना हेलमेट दोपहिया और बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर उत्तर प्रदेश में अब दोगुना जुर्माना भरना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए जुर्माने की रकम बढाने संबंधी अधिसूचना जारी की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 31 जुलाई बिना हेलमेट दोपहिया और बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर उत्तर प्रदेश में अब दोगुना जुर्माना भरना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए जुर्माने की रकम बढाने संबंधी अधिसूचना जारी की है।

प्रमुख सचिव (यातायात) राजेश कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि हेलमेट नहीं लगाने और सीट बेल्ट नहीं बांधने पर जुर्माना अब 500 रुपये से बढाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। सरकारी अधिकारी के कामकाज में बाधा पहुंचाने के लिए जुर्माने की रकम 1000 रुपये से बढाकर 2000 रुपये कर दी गयी है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: विधानसभा सत्र की मंजूरी के बाद गहलोत समर्थक विधायक जैसलमेर पहुंचे.

अधिसूचना के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्रों में हार्न बजाने पर पहली बार 1000 रुपये और दूसरी बार 2000 रुपये देने पडेंगे। बिना बीमा के वाहन चलाने वालों को पहली बार 2000 रुपये और दूसरी बार 4000 रुपये बतौर जुर्माना देना होगा।

वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने वालों और 14 साल से कम उम्र के वाहन चालकों को 5000 रुपये जुर्माना लगेगा। तेज रफ्तार से वाहन चलाने के लिए 2000 रुपये जुर्माना होगा।

यह भी पढ़े | Unlock 3: पंजाब सरकार ने राज्य में अनलॉक 3 को लेकर जारी की गाइडलाइंस, 5 अगस्त से जिम और योग संस्थान खोलने की मिली इजाजत.

ड्राइविंग लाइसेंस में गलत सूचना देने के लिए जुर्माना ढाई सौ रुपये से बढाकर दस हजार रुपये कर दिया गया है। दोपहिया वाहन पर अगर तीन लोग सवारी करते पाये गये तो जुर्माने की रकम 1000 रुपये होगी।

दमकल गाड़ियों या एंबुलेंस की राह में बाधा पहुंचाने के लिए 10,000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। गलत पार्किंग के लिए जुर्माना 1500 रुपये होगा। फर्जी दस्तावेजों के सहारे वाहन बेचने पर एक लाख रुपये जुर्माना देय होगा।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अधिसूचना के बृहस्पतिवार को जारी होने के बाद अब यह पूरे राज्य में लागू हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\