देश की खबरें | लोकसभा चुनाव जीतने पर भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के मुफ्त राशन के वादे को भूल जाएगी : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीतती है, तो पार्टी मुफ्त राशन योजना पांच साल के लिए विस्तारित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे को भूल जाएगी।

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीतती है, तो पार्टी मुफ्त राशन योजना पांच साल के लिए विस्तारित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे को भूल जाएगी।

प्रधानमंत्री ने हाल में छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली में घोषणा की थी कि जन वितरण प्रणाली के तहत मुफ्त राशन का प्रावधान दिसंबर के आगे पांच साल के लिए विस्तारित किया जाएगा, और इससे करीब 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

जलपाईगुड़ी जिले में, एक जन वितरण कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में बंद पांच चाय बागानों को खोलने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में नाकाम रहने को लेकर भाजपा की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जलपाईगुड़ी जिले में बंद पड़े छह चाय बागानों को अपने नियंत्रण में लेगी और श्रमिकों को 1,500 रुपये की मासिक सहायता राशि देगी।

ममता ने कहा, ‘‘अब से कुछ ही महीने बाद चुनाव होने हैं, प्रधानमंत्री मुफ्त राशन का वादा कर रहे हैं...जब वे चुनाव हार जाएंगे, तो वे अपना वादा पूरा करने के लिए नहीं रहेंगे। और अगर वे जीत भी गए, तो अपना वादा भूल जाएंगे। प्रत्येक नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये अंतरित करने के उनके वादे का क्या हुआ?’’

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जलपाईगुड़ी में रायपुर, रियाबाड़ी, धरानीपुर, सुरेंद्रनगर और रेड बैंक चाय बागान बंद पड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को चाय बागान श्रमिकों और शरणार्थी कॉलोनियों में रहने वालों को पट्टा वितरित किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\