देश की खबरें | अगर भाजपा मुझे गिरफ्तार कर लेती है तो मैं जेल से भी तृणमूल की जीत सुनिश्चित करूंगी : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘झूठ का पुलिंदा’ और ‘देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप’ करार देते हुए भगवा पार्टी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी और कहा कि वह जेल से भी आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल की जीत सुनिश्चित करेंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल), 25 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘झूठ का पुलिंदा’ और ‘देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप’ करार देते हुए भगवा पार्टी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी और कहा कि वह जेल से भी आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल की जीत सुनिश्चित करेंगी।

उल्लेखनीय है कि अगले साल अप्रैल-मई में 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव होने है।

यह भी पढ़े | Government To Launch Portal For Transgenders: ट्रांसजेंडरों को आई-कार्ड और घर देने के लिए विशेष पोर्टल लॉन्च करेगी सरकार.

भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को रिश्वत देकर अपने पाले में लाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग निष्पक्ष होने का नाटक करते हैं और इस मुगालते में हैं कि भगवा पार्टी राज्य की सत्ता में आ सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि झूठ का पुलिंदा है। जब भी चुनाव आता है वह नारद (स्टिंग ऑपरेशन) और शारदा (घोटाला) का मुद्दा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को भयभीत करने के लिए लाती है।’’

यह भी पढ़े | Modi Cabinet on Laxmi Vilas Bank: केंद्र ने दी लक्ष्मी विलास बैंक के DBIL में विलय को हरी झंडी, कहा-NIIF में होगा 6 हजार करोड़ रुपये का निवेश.

कोविड-19 के बाद अपनी पहली प्रमुख रैली को यहां संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘‘लेकिन मैं उन्हें स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं भाजपा और उसकी एजेंसियों से नहीं डरती। अगर उनमें साहस है तो वे मुझे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल सकते हैं। मैं जेल से चुनाव लड़ूंगी और तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करूंगी।

हाल में हुए बिहार चुनाव का संदर्भ देते हुए ममता ने कहा कि यहां तक कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव को जेल में डाल दिया गया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया।

तृणमूल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यहां तक कि लालू प्रसाद को सलाखों के पीछे डाल दिया गया इसके वावजूद उन्होंने अपनी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया। भाजपा की जीत धांधली से हुई है न कि जनता में लोकप्रियता की वजह से।’’

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 से ही तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सत्ता में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\