देश की खबरें | आईसीएमआर ने सीरो-सर्वे के लिए इस्तेमाल वाली जांच किट की सूची जारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 से प्रभावित आबादी के अनुपात को समझने के लिहाज से सीरो-सर्वे के लिए इस्तेमाल होने वाली आईजीजी एलिजा किटों की विधिमान्य सूची जारी की है।
नयी दिल्ली, चार जून भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 से प्रभावित आबादी के अनुपात को समझने के लिहाज से सीरो-सर्वे के लिए इस्तेमाल होने वाली आईजीजी एलिजा किटों की विधिमान्य सूची जारी की है।
आईजीजी एलिजा किट कोरोना वायरस के लिए पहली स्वदेशी एंटीबॉडी जांच किट हैं।
यह भी पढ़े | जम्मू और कश्मीर: कालाकोट इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड में एक आतंकी ढेर.
आईसीएमआर ने अभी तक ‘कोविड कवच एलिजा आईजीजी किट’ के तीन बैचों को मंजूरी दी है जिनका उत्पादन अहमदाबाद की जाइडस कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड ने किया है।
इनके अलावा यूरोइम्युन यूएस इंक, अमेरिका द्वारा निर्मित यूरोइम्युन एंटी-सार्स-सीओवी2 एलिजा आईजीजी के एक बैच और कैलबायोटेक इंक, अमेरिका द्वारा निर्मित एर्बालिसा कोविड-19 आईजीजी एलिजा के एक बैच को भी मंजूरी प्रदान की गयी है।
आईसीएमआर ने बैच नंबर का भी उल्लेख करते हुए कहा कि बैच से बैच के संगत रहने की जिम्मेदारी उत्पादक की है।
आईजीजी एलिजा जांच की सिफारिश संक्रमण से ग्रस्त हुई आबादी के अनुपात को समझने के नाते सीरो-सर्वे के लिए की जाती है, जिनमें बिना लक्षण वाले संक्रमित भी शामिल हैं।
रक्त सीरम में विशेष तत्वों का पता लगाने के लिए सीरो-सर्वे जांच की जाती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)