जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसने बचत जमा खाते पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत कटौती की है।

नयी दिल्ली, दो जून आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसने बचत जमा खाते पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत कटौती की है।

बैंक ने नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी देते हुये कहा है कि नई दरें बृहस्पतिवार से प्रभाव में आ जायेंगी।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में झमाझम बारिश, पूरे देश के लिए भी अच्छी खबर, जानें मानसून की बड़ी अपडेट.

निजी क्षेत्र के इस बैंक ने 50 लाख रुपये से कम की सभी जमाओं पर ब्याज दर को मौजूदा 3.25 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया। वहीं 50 लाख रुपये अथवा इससे अधिक की जमा पर भी ब्याज दर 3.75 प्रतिशत से घटकर 3.50 प्रतिशत कर दी गई।

बैंकों में इस समय काफी नकदी उपलब्ध है, लॉकडाउन के कारण कर्ज की मांग कमजोर रही है। इससे बैंक में संपत्ति- देनदारी का असंतुलन पैदा हो गया और बैंक पर ग्राहकों की जमा पर ब्याज भुगतान का दबाव बढ़ गया।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने इससे पहले मई में नये खुदरा सावधि जमा तथा परिपक्व होने वाली जमा के नवीनीकरण पर ब्याज दर में 0.40 प्रतिशत कम कर दिया था।

स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि मौजूदा परिदृश्य में ब्याज दरें नीचे आयेंगी। उन्होंने हाल में कहा, ‘‘ब्याज दरों में कटौती बैंक से कर्ज लेने वालों और बैंक में पैसा रखने वालों दोनों के लिये होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\