ICC To Use Stop Clocks: मेंस वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में ‘स्टॉप क्लॉक’ का इस्तेमाल करेगा आईसीसी, जानें कब शुरू होगा ट्रायल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को कहा कि पुरुष एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय में अगर गेंदबाज अगला ओवर फेंकने के लिए 60 सेकेंड से अधिक समय लेता है तो पारी में तीसरी बार ऐसा करने पर गेंदबाजी टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी

ICC Logo ( Photo Credit: Twitter)

Big Rule Change In Cricket: अहमदाबाद, 21 नवंबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को कहा कि पुरुष एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय में अगर गेंदबाज अगला ओवर फेंकने के लिए 60 सेकेंड से अधिक समय लेता है तो पारी में तीसरी बार ऐसा करने पर गेंदबाजी टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी. इस नियम का इस्तेमाल शुरुआत में ट्रायल के तौर पर होगा. आईसीसी के बोर्ड की यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया. यह भी पढ़ें: मेंस वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में ‘स्टॉप क्लॉक’ का इस्तेमाल करेगा आईसीसी, जानें कब शुरू होगा ट्रायल

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘मुख्य कार्यकारियों की समिति इस बात पर सहमत हुई के पुरुष एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक ट्रायल के आधार पर ‘स्टॉप क्लॉक’ का इस्तेमाल किया जाएगा. इस घड़ी का इस्तेमाल ओवरों के बीच में लगने वाले समय पर नजर रखने के लिए किया जाएगा.’’

बयान के अनुसार, ‘‘अगर गेंदबाजी टीम पिछला ओवर खत्म करने के 60 सेकेंड के भीतर अगला ओवर फेंकने के लिए तैयार नहीं होती है तो पारी में तीसरी बार ऐसा करने पर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी.’’

आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी से पिच को प्रतिबंधित करने की अपनी प्रक्रिया में भी बदलाव किया.

आईसीसी ने कहा, ‘‘पिच और आउटफील्ड निगरानी नियमों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई जिसमें उन मानदंडों को सरल बनाना शामिल है जिनके आधार पर पिच का मूल्यांकन किया जाता है और आयोजन स्थल का अंतरराष्ट्रीय दर्जा हटाने के लिए अब पांच साल में डिमेरिट अंकों की संख्या को पांच की जगह छह अंक किया जाएगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Smriti Mandhana T20I Stats Against Pakistan: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ महिला कुछ आइए रहा है स्मृति मंधाना का प्रदर्शन, जानिए स्टार बल्लेबाज के आंकड़े

Vaibhav Sooryavanshi New Milestone: अफगानिस्तान टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, महज इतना रन बनाते ही ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के खास क्लब में करेंगे एंट्री

NAM vs ZIM T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है नामीबिया और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

NAM vs ZIM, 3rd T20I Match Winner Prediction: क्या घरेलू मैदान पर नामीबिया लगातार दूसरी जीत दर्ज करेगा या जिम्बाब्वे करेगी जोरदार वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी