देश की खबरें | मुझे जेल भेजा गया ताकि मेरा काम रोका जा सके: हरियाणा में केजरीवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि उन्हें जेल में इसलिए डाला गया है ताकि उनके द्वारा शुरू किए गए कामों को रोका जा सके और उन्हें बेईमान साबित किया जा सके।
चंडीगढ़, 29 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि उन्हें जेल में इसलिए डाला गया है ताकि उनके द्वारा शुरू किए गए कामों को रोका जा सके और उन्हें बेईमान साबित किया जा सके।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के रेवाड़ी में आप उम्मीदवार सतीश यादव के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते एक रैली को संबोधित कर रहे थे। यहां पांच अक्टूबर को मतदान होना है।
केजरीवाल को 13 सितंबर को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो
(सीबीआई) द्वारा दर्ज मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी। वह करीब पांच महीने तक जेल में रहे।
रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने 'उत्कृष्ट' स्कूल और अस्पताल बनवाए हैं और करीब एक लाख बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा पर भेजा गया है।
उन्होंने कहा, "मोदीजी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) को लगता है कि वह (केजरीवाल) बहुत काम कर रहे हैं। उन्होंने पहले दिल्ली में (चुनाव) जीता फिर पंजाब में और अब वह हरियाणा और गुजरात में जीतेंगे। उन्हें रोकिए, उनके काम को रोकिए, उन्हें बेईमान साबित कीजिए। और फिर उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

