एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनना चाहती हूं : महिला हॉकी स्ट्राइकर नवजोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर नवजोत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए कहा कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनना चाहती हैं।

खेल की खबरें | दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनना चाहती हूं : महिला हॉकी स्ट्राइकर नवजोत

बेंगलुरू, तीन सितंबर भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर नवजोत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए कहा कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनना चाहती हैं।

भारतीय अग्रिम पंक्ति की महत्वपूर्ण खिलाड़ी नवजोत ने कहा, ‘‘किसी भी हॉकी टीम के लिये फिनिशर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और मुझे खुशी है कि मुझे मेरी साथियों के बनाये गये मौकों को भुनाने का अवसर दिया गया है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: जरुरी होगा खिलाड़ियों को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग बैज पहनना, परिवार के लिए भी होगा अनिवार्य, कोरोना को लेकर उठाया गया कदम.

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘इस काम के साथ काफी दबाव भी जुड़ा है लेकिन मैंने अब तक इस चुनौती का पूरा लुत्फ उठाया है। मैं अपनी तकनीक पर काम जारी रखना चाहती हूं और उम्मीद है कि एक दिन मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनूंगी। ’’

भारत की तरफ से अब तक 172 मैच खेलने वाली नवजोत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया जो शुरू से चाहते थे कि उनके तीनों बच्चे खेलों से जुड़ें।

यह भी पढ़े | Shekhar Gawli Passes Away: पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली की लाश मिली, ट्रेकिंग के दौरान घाटी में गिरने से हुई मौत.

नवजोत ने कहा, ‘‘अगर मुझे अपने माता पिता विशेषकर पिताजी का सहयोग नहीं मिलता तो आज मैं जहां हूं वहां नहीं पहुंच पाती। मेरे पिताजी ने मुझे स्कूल में हॉकी खेलने के लिये प्रोत्साहित किया। उनका शुरू से सपना था कि उनका एक बच्चा खिलाड़ी बने और मुझे वास्तव में बहुत खुशी है कि मैं उनका सपना पूरा करने में सफल रही। ’’

हरियाणा के कुरूक्षेत्र की रहने वाली इस स्ट्राइकर ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में भी अपने खेल में सुधार जारी रखूंगी तथा खेल में अपनी उपलब्धियों से अपने माता पिता को गौरवान्वित करूंगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).