एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | प्रसारण संबंधी गतिरोध के बीच आई लीग शुरू, सोनी दूसरे दौर के मैचों का प्रसारण करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रसारण संबंधी गतिरोध के अंतिम क्षण में समाधान के बाद आई लीग का 18वां चरण शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हुआ।

खेल की खबरें | प्रसारण संबंधी गतिरोध के बीच आई लीग शुरू, सोनी दूसरे दौर के मैचों का प्रसारण करेगा

कोलकाता, 22 नवंबर प्रसारण संबंधी गतिरोध के अंतिम क्षण में समाधान के बाद आई लीग का 18वां चरण शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हुआ।

प्रसारण संबंधित गतिरोध के कारण टूर्नामेंट में भाग लेने वाले क्लबों ने विद्रोह कर दिया था।

सत्र के पहले मैच में गोकुलम केरला एफसी ने हैदराबाद में श्रीनिधि डेक्कन पर 3-2 से जीत हासिल की।

मार्टिन चावेस (60वें मिनट), इग्नासियो एबेलाडो (84वें मिनट) और थारपुइया (90+5वें मिनट) ने गोकुलम केरला के लिए गोल दागे।

श्रीनिधि डेक्कन के लिए लालरोमाविया (40वें मिनट) और डेविड कास्टेनाडा मुनोज (90+6वें मिनट) ने गोल किये।

दिन के दूसरे मैच में इंटर काशी ने एससी बेंगलुरु पर 1-0 से जीत दर्ज की। पश्चिम बंगाल के कल्याणी में खेले गये इस मुकाबले का इकलौता गोल एडमंड लालरिंदिका ने 72वें मिनट में किया।

टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ घंटे पहले 12 क्लबों की मांगों को मानते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा कि सोनी नेटवर्क दूसरे दौर से लीग का प्रसारण करेगा।

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दूसरे दौर से सोनी पर प्रसारण के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। ’’

क्लबों ने सोनी को प्रसारण लागत का 50 प्रतिशत भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है और इसके अलावा सात लाख रुपये का प्रवेश शुल्क भी देना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).