मुझे 18 वर्ष की उम्र में पता चल गया था कि शादी मेरे लिए नहीं है: राहुल बोस
अभिनेता राहुल बोस ‘नेटफ्लिक्स’ की एक सीरीज ‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव’ में एक युवक के पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनी भावनाओं को समझने को लेकर काफी जद्दोजहद कर रहा है.
मुंबई, 17 मार्च : अभिनेता राहुल बोस ‘नेटफ्लिक्स’ की एक सीरीज ‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव’ में एक युवक के पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनी भावनाओं को समझने को लेकर काफी जद्दोजहद कर रहा है.
बोस ने युवावस्था में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि वह तब भी इस बात को लेकर काफी स्पष्ट थे कि उन्हें एक ‘‘खूबसूरत रिश्ता’’ चाहिए, लेकिन उसे कभी शादी में नहीं बदलना चाहेंगे. अपनी निजी जिंदगी के बारे में बेहद कम जानकारी साझा करने वाले बोस से जब पूछा गया कि वह उम्र के किस पड़ाव में प्यार के बारे में सबसे अधिक सोचते थे. यह भी पढ़ें : Deepika Padukone की Hot बिकिनी Photos हुई लीक, Pathan के लिए कर रही हैं शूटिंग
इस पर बोस (54) ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ मैं आपको क्या बताऊं, मैं किस हद तक प्यार चाहता था...लेकिन 18 साल की उम्र में ही, मैंने कभी शादी ना करने का फैसला कर लिया था. तब मेरी मां ने कहा था कि ‘‘आने वाले पांच या 10 साल में देखेंगे’’. अगर वह जिंदा होती, तो उन्हें एहसास होता कि मैं सही था.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

