बॉलीवुड

अभिनेता राहुल बोस ने एक होटल से मंगवाए दो केले, लेकिन बिल देखते ही उड़ गए होश, देखें वीडियो

राहुल बोस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो एक होटल में गए, जहां उन्होंने 2 केले ऑर्डर किए, लेकिन उन केलों का बिल देखकर उनके होश उड़ गए, क्योंकि सिर्फ दो केलों का बिल 442 रुपए था.

अभिनेता राहुल बोस ने एक होटल से मंगवाए दो केले, लेकिन बिल देखते ही उड़ गए होश, देखें वीडियो
अभिनेता राहुल बोस (Photo Credits: Twitter)

अगर आप मार्केट में केला (Banana) खरीदने जाएंगे तो करीब एक दर्जन केले आपको 40 रुपए से लेकर 100 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएंगें, लेकिन क्या आप सिर्फ दो केले (2 Bananas) चार सौ रुपए से ज्यादा कीमत पर किसी होटल से मंगाना चाहेंगे. जी हां, दो केले के लिए कोई भी इतनी रकम नहीं देना चाहेगा? बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस (Actor Rahul Bose) ने भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें दो केलों के एवज में तगड़ा बिल चुकाना पड़ेगा. दरअसल, राहुल ने हाल ही में एक होटल से दो केले ऑर्डर किए थे, लेकिन जब उसका बिल देखा तो उनके होश ही उड़ गए.

राहुल बोस ने एक वीडियो (Video) शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो एक होटल में गए, जहां उन्होंने 2 केले ऑर्डर किए, लेकिन उन केलों का बिल देखकर उनके होश उड़ गए, क्योंकि सिर्फ दो केलों का बिल 442 रुपए था. ट्विटर पर वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- आपको भरोसा करने के लिए देखना होगा, कौन कहता है फल आपके लिए नुकसानदायक नहीं है?

देखें वीडियो

राहुल बोस ने शेयर किया यह वीडियो-

इस वीडियो को देखने के बाद ट्विटर यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. जरा आप भी देख लीजिए. यह भी पढ़ें: Viral Video: उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के विंग पर चढ़ गया एक शख्स, फिर जो हुआ...

देखें यूजर्स के मजेदार कमेंट्स- 

गौरतलब है कि इस वीडियो में राहुल बोस यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं इस वीडियो को चंडीगढ़ में शूट कर रहा हूं. यह जेडब्लू मैरिएट का एक खूबसूरत स्वीट है. आगे वो बताते हैं कि जिम में वर्कआउट करने के बाद उन्होंने दो केले मंगवाएं, लेकिन बिल देखकर उनके होश उड़ गए. इस वीडियो को उन्होंने चंडीगढ़ के जेडब्लू मैरिएट को भी टैग किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2019 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).