मैंने अभी तक अपनी पूरी क्षमता हासिल नहीं की है: नीरज

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के पास खिताबों की भरमार है लेकिन ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता इस खिलाड़ी का मानना है कि वह अभी तक अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाये हैं।

Neeraj Chopra Wins Gold (Photo Credit: Twitter/Jio Cinema/ @WorldAthletics)

नयी दिल्ली, 7 अक्टूबर भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के पास खिताबों की भरमार है लेकिन ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता इस खिलाड़ी का मानना है कि वह अभी तक अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाये हैं. उनका लक्ष्य 90 मीटर की दूरी तय कर लगातार इसे हासिल करना है. वह अगले साल के पेरिस खेलों के लिए तैयार हैं. हरियाणा के 25 वर्षीय खिलाड़ी ने मौजूदा सत्र में अधिकांश समय कमर में खिंचाव के बाद भी अगस्त में बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता. वह सितंबर में डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे. इस सप्ताह हांगझोउ में 88.88 मीटर के थ्रो के साथ एशियाई खेलों के अपने स्वर्ण का बचाव करने में सफल रहे.

उन्होंने ने मीडिया के साथ ऑनलाइन बातचीत में कहा,‘‘ मुझे खुशी है कि मैंने खुद को आगे बढ़ाया और सत्र को सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ समाप्त किया। इस बात को लेकर आश्चर्य था कि अगर मैं फिट होता और अपनी तकनीक में 100 प्रतिशत होता तो मैं कितनी दूर तक भाला फेंक सकता था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे में मुझे खुद से यह जवाब ढूंढना होगा  कि मैं क्या कर सकता हूं. मैं कौन सी मानसिकता बना सकता हूं कि मैं अपनी क्षमता हासिल कर सकूं, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं अभी भी उससे बहुत दूर हूं.’’

नीरज का कहना है कि विश्व चैंपियनशिप का ताज हासिल करना और चोटों के बावजूद सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक की रक्षा करना सबसे संतोषजनक बात है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैंने विश्व चैंपियन का खिताब जीता और एशियाई खेलों के अपने स्वर्ण का बचाव किया. इसलिए सत्र वास्तव में अच्छा था. दूरी की बात करें तो मुझे लगा कि मैं और आगे जा सकता था.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी