Abhishek Sharma: शतक जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा- मुझे बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता पर पूरा विश्वास था

भारत को पहले मैच में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था और कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि जीत की राह पर लौट कर अच्छा लग रहा है. गिल ने कहा,‘‘पावर प्ले में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. अभिषेक और रुतुराज ने अच्छी तरह से पारी को संवारा. उम्मीद है कि बल्लेबाज आगामी मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’’

अभिषेक शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

हरारे: अपने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ही शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को यहां कहा कि अपने पदार्पण मैच में शून्य पर आउट होने के बावजूद उन्हें बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता पर पूरा विश्वास था. अभिषेक में 47 गेंद पर 100 रन बनाए जिससे भारत ने जिंबॉब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में दो विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.इसके बाद उसने जिंबॉब्वे को 18.4 ओवर में 134 रन पर आउट करके 100 रन से बड़ी जीत हासिल की.

अभिषेक ने मैच के बाद कहा,‘‘मुझे लगा कि अगर आज आपका दिन है तो फिर आपको खुद को अभिव्यक्त करना चाहिए. जीवन दान मिलने के बाद मैंने सोचा कि आज मेरा दिन है और मुझे जिम्मेदारी उठानी चाहिए.’’ Abhishek Sharma Milestone: दूसरे टी20 मैच में ही शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

उन्होंने कहा,‘‘रुतु (रुतुराज गायकवाड) ने मुझे सहज बनाए रखने में मदद की. मुझे बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था. मेरा मानना है कि टी20 पूरी तरह से लय से जुड़ा है और मुझे लगा कि आज मेरा दिन है. मुझ पर भरोसा बनाए रखने के लिए कोच और कप्तान का आभार.’’

भारत को पहले मैच में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था और कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि जीत की राह पर लौट कर अच्छा लग रहा है. गिल ने कहा,‘‘पावर प्ले में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. अभिषेक और रुतुराज ने अच्छी तरह से पारी को संवारा. उम्मीद है कि बल्लेबाज आगामी मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’’

जिंबॉब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, ‘‘विश्व चैंपियन टीम आखिर विश्व चैंपियन की तरह ही खेलेगी. मुझे लगता है कि हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा. हमने कुछ मौके गंवाए जिसका हमें खामियाजा भुगतना पड़ा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड