देश की खबरें | बंटवारे में नहीं एकजुटता में विश्वास करता हूं: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य के बंटवारे की उनकी कोई योजना नहीं है क्योंकि वह बंटवारे में नहीं एकजुटता में भरोसा रखते हैं।

लखनऊ, 25 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य के बंटवारे की उनकी कोई योजना नहीं है क्योंकि वह बंटवारे में नहीं एकजुटता में भरोसा रखते हैं।

ज्ञात हो कि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती जब उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं तब वर्ष 2011 में राज्य के चार हिस्सों में बंटवारे संबंधी प्रस्ताव विधानसभा से पारित हुआ था।

इस प्रस्ताव के मुताबिक उत्तर प्रदेश को बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध प्रदेश और पश्चिम प्रदेश में विभाजित करने की बात कही गई थी।

आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की जनता को अपने इतिहास पर गर्व है और देश में इस राज्य का अपना महत्व है। हम एकजुटता में विश्वास करते हैं ना कि बंटवारे में।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्वी हिस्से और बुंदेलखंड के विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों क्षेत्रों के आर्थिक विकास के उद्देश्य से सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदलेखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही है। ये दोनों एक्सप्रेस-वे इन क्षेत्रों के विकास का आधार बनेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश में निवेशकों के अनुकूल महौल बनाया है और अब इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के समावेशी विकास के लिए राज्य सरकार ने एक जिला-एक उत्पाद योजना आरंभ की है जो गरीबों और पिछड़ों के जीवन में व्यापक बदलाव ला रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\