देश की खबरें | हाथरस पीड़िता के परिवार को दिल्ली में स्थित अपने आवास में रखने को तैयार हूं: संजय सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि वह हाथरस पीड़िता के परिवार को दिल्ली में स्थित अपने आवास में रखने को तैयार है।
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि वह हाथरस पीड़िता के परिवार को दिल्ली में स्थित अपने आवास में रखने को तैयार है।
हाथरस में दलित समुदाय की युवती की कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत हो गई थी।
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में आज 3259 नए केस मिले, 35 की मौत: 17 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सिंह ने कहा कि उन्हें (पीड़िता के परिवार) योगी आदित्यनाथ सरकार में भय में रहने की जरूरत नहीं है।
सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं हाथरस की गुड़िया के परिवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर साथ रखने को तैयार हूं। उन्हें आदित्यनाथ राज के खौफ में रहने की ज़रूरत नहीं। मैंने गुड़िया के चाचा से फ़ोन पर बात करके अनुरोध किया है।’’
हाथरस के एक गांव में 19 वर्षीय एक दलित युवती से 14 सितम्बर को चार लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था।
पीड़िता को स्थिति खराब होने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)