Michael Hussey On India Coaching Role: टीम इंडिया के हेड कोच बनना चाहते हैं माइकल हसी? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने दिया बड़ा बयान; यहां पढ़ें पूरी खबर

आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच हसी ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के हवाले से कहा, ‘‘अपने जीवन के इस पड़ाव पर मैं निश्चित रूप से एक पूर्णकालिक अंतरराष्ट्रीय कोच की जिम्मेदारी के लिए मैं इतना उत्सुक हूं.’’

माइकल हसी और टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने खुद को भारत के अगले मुख्य कोच बनने की दौड़ से खुद को बाहर करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए वह अभी उत्सुक नहीं हैं. सूत्रों के मुताबिक राहुल द्रविड़ अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच की भूमिका में बने रहने के इच्छुक नहीं हैं. हसी से पहले रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर सहित ऑस्ट्रेलिया के कुछ और पूर्व खिलाड़ियों का नाम इस पद के लिए सामने आ चुका है.

इन सभी ने हालांकि दावा किया है कि उन्होंने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाई-प्रोफाइल जिम्मेदारी के लिए किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से संपर्क करने के दावों को खारिज कर दिया है. Team India Head Coach: गौतम गंभीर बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? स्टार क्रिकेटर ने बड़ी जिम्मेदारी लेने की इच्छा की जाहिर- रिपोर्ट

आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच हसी ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के हवाले से कहा, ‘‘अपने जीवन के इस पड़ाव पर मैं निश्चित रूप से एक पूर्णकालिक अंतरराष्ट्रीय कोच की जिम्मेदारी के लिए मैं इतना उत्सुक हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस दौड़ में शामिल नहीं हूं. मैं लीग क्रिकेट में एक सहायक या मुख्य कोच के रूप में कोचिंग देने के साथ मीडिया (कमेंटेटर या विशेषज्ञ) के साथ अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं. मुझे यह संतुलन पंसद है और इससे अपने परिवार के साथ समय बिता पा रहा हूं.’’ आईपीएल में भूमिका के अलावा हसी ‘द हंड्रेड’ में ‘वेल्श फायर’ के मुख्य कोच भी हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मैचों के लिए फॉक्स क्रिकेट के लिए कमेंटेटर भी हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड