ताजा खबरें | मैं भाजपा कार्यकर्ता और मुझे प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा विश्वास: संघमित्रा मौर्या
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. अपने पिता के भाजपा छोड़ने के बाद पहली बार यहां पहुंचीं संघमित्रा मौर्या आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के लोगों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहीं। बदायूं में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है.
अपने पिता के भाजपा छोड़ने के बाद पहली बार यहां पहुंचीं संघमित्रा मौर्या आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के लोगों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहीं। बदायूं में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है.
उन्होंने कहा कि बदायूं जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा विजयी होगी। उन्होंने कहा, "मैं एक भाजपा कार्यकर्ता हूं और मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है।"
पत्रकारों के इस सवाल पर कि आपके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य कह रहे है, कि भाजपा में पिछड़ों और दलितों का सम्मान नही है , उन्होंने जवाब दिया कि यह बात प्रधानमंत्री मोदी जी तक पहुंच गई है और वह इसका समाधान करेंगे ।
संघमित्रा मौर्या ने अपने और अपर्णा यादव के बारे में खुद के द्वारा फेसबुक पर किये गये पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर कहा,‘‘ मैंने उसमे यह लिखा था कि बहन और बेटियों की जाति और धर्म कब से होने लगाी। यह मैंने फेसबुक पर मौजूद उन लोगो से कहा था जो बिन मांगे सलाह देते रहते हैं ।’’
पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर उनसे फेसबुक पर काफी सवाल पूछे गये थें ।
उन्होंने पोस्ट में पूछा था, "क्या इसे 'वर्ग' से भी जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी (मौर्य) पिछड़ी और बहू (बिष्ट) ऊंची जाति की है।"
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)