जरुरी जानकारी | हुंदै ने पिछले वित्त वर्ष में कमाया चार साल का सर्वाधिक शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया ने बीते वित्त वर्ष में 2,861.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक है और बीते चार साल में यह सबसे ज्यादा रहा है।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर प्रमुख वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया ने बीते वित्त वर्ष में 2,861.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक है और बीते चार साल में यह सबसे ज्यादा रहा है।

कारोबार आसूचना मंच टॉफलर द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक, गैर-सूचीबद्ध इकाई हुंदै मोटर इंडिया ने 2020-21 में 1,847.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,355 करोड़ रुपये रहा था।

इससे पहले हुंदै ने सबसे अधिक 2,581.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ 2018-19 के वित्त वर्ष में कमाया था।

वहीं 31 मार्च, 2018 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,124.17 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बीते चार साल में कंपनी ने सर्वाधिक लाभ वित्त वर्ष 2021-22 में कमाया है।

परिचालन आय की बात की जाए, तो इस दक्षिण कोरियाई वाहन कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 2021-22 में 47,042.79 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया। यह आंकड़ा भी चार वर्षों में सबसे अधिक है। 2020-21 में कंपनी की परिचालन आय 40,674.01 करोड़ रुपये रही थी।

टॉफलर के आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च, 2018 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय 39,208.9 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी भारतीय बाजार में एसयूवी क्रेटा और वेन्यू के साथ हैचबैक ग्रैंड आई10 निओस, आई20 के अलावा सेडान खंड में ऑरा एवं वर्ना मॉडल भी बेचती है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\