देश की खबरें | हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट कोविड-19 महामारी के चलते रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी को देखते हुए गुरूवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने 11 से 16 अगस्त तक होने वाले हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट को रद्द कर दिया जबकि कुछ दिन पहले ही उसने संशोधित कैलेंडर घोषित किया था।

जियो

नयी दिल्ली, चार जून कोविड-19 महामारी को देखते हुए गुरूवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने 11 से 16 अगस्त तक होने वाले हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट को रद्द कर दिया जबकि कुछ दिन पहले ही उसने संशोधित कैलेंडर घोषित किया था।

बीडब्ल्यूएफ ने इस महामारी के बाद खेल बहाल करने के लिये 22 मई को यह कैलेंडर घोषित किया था जिसमें से यह भारत में होने वाले तीन टूर्नामेंट में से एक था।

यह भी पढ़े | सोना 274 रुपये टूटा, चांदी 542 रुपये कमजोर.

बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ और भारतीय बैडमिंट संघ ने बीडब्ल्यूएफ टूर के एक सुपर 100 टूर्नामेंट हैदराबाद ओपन 2020 (11 से 16 अगस्त) को रद्द करने पर सहमति जतायी है। ’’

बीडब्ल्यूएफ महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ‘‘कुछ देशों और क्षेत्रों में परिस्थितियां बदल रही हैं और बदलना जारी रहेंगी और इसलिये बीडब्ल्यूएफ को जरूरत पड़ने पर टूर्नामेंट की स्थिति के बारे में अपडेट करने की जरूरत पड़ सकती है। ’’

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- इलाज के दौरान COVID-19 से खुद को बचाने के लिए 'अंतिम जिम्मेदारी' डॉक्टरों और नर्सों की.

उन्होंने कहा, ‘‘आज घोषित किये गये बदलाव जरूरी थे लेकिन यह सीधे तौर पर बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट कैलेंडर 2020 को प्रभावित नहीं करते जो बैडमिंटन की संभावित वापसी में बदलाव की गुंजाइश को देखते हुए बनाया गया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, सुरक्षा और यात्रा संबंधित पांबदियां अलग अलग हैं क्योंकि किन्हीं देशों और क्षेत्रों में धीरे धीरे चीजें सामान्य हो रही हैं। ’’

मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने स्वीकार किया कि अगस्त में टूर्नामेंट आयोजित करना बहुत मुश्किल होता क्योंकि हैदराबाद में अब भी लॉकडाउन लगा हुआ है।

गोपीचंद ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हैदराबाद में अब भी लॉकडाउन लगा हुआ है और तेलंगाना सरकार ने अभी तक फैसला नहीं किया है कि खेल परिसर कब खुलेंगे, हालांकि केंद्र सरकार ने इन्हें मंजूरी दे दी है। हम सूचना का इंतजार कर रहे हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\