खेल की खबरें | जमशेदपुर एफसी के खिलाफ अजेय अभियान जारी रखने उतरेगी हैदराबाद एफसी की टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को यहां जब जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी तो उसकी नजरें मौजूदा सत्र में अपना अजेय अभियान जारी रखने पर टिकी होंगी।

वास्को, एक दिसंबर हैदराबाद एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को यहां जब जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी तो उसकी नजरें मौजूदा सत्र में अपना अजेय अभियान जारी रखने पर टिकी होंगी।

हैदराबाद की टीम को इस मुकाबले में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम अपने दोनों मैचों में अजेय है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर चल रही है जबकि जमशेदपुर की टीम नौवें स्थान पर है।

यह भी पढ़े | LA Knight Riders के मालिक बने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, लॉस एंजेलिस क्रिकेट फ्रेंचाइजी खरीदी.

जमशेदपुर एफसी को अपने पहले मैच में चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ 1-2 से हार झेलनी पड़ी जबकि दूसरे मैच में रविवार को उसने ओड़िशा एफसी से 2-2 से ड्रॉ खेला। टीम ने अपने दोनों मैच यहां तिलक मैदान पर खेले हैं जबकि हैदराबाद एफसी की टीम पहली बार इस मैदान पर खेलेगी।

जमशेदपुर एफसी के पास अमरजीत सिंह, नरेंदर गहलौत, जितेंद्र सिंह और इसाक वानमालसावमा जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जबकि पीटर हार्टले, स्टीफन इजे, लालदिलियाना रेनथलेई, जैकीचंद सिंह और रिकी लालवमावमा के जुड़ने से टीम मजबूत हुई है।

यह भी पढ़े | गंभीर का कोहली पर फिर हमला, कहा- उनकी कप्तानी समझ में नहीं आती.

हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चिंता हालांकि नेरियस वाल्सकिस की फॉर्म होगी जो दो मैचों में तीन गोल के साथ लीग के शीर्ष गोल स्कोरर हैं।

हैदराबाद की टीम ने बेंगलुरू एफसी के खिलाफ अपना पिछला मैच गोल रहित ड्रॉ खेला जबकि टीम ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी।

पिछले मैच में लुई सास्त्रे और जोएल चियानीस की चोट हैदराबाद की टीम की चिंता बढ़ा सकती है। जोएल के टखने में चोट है जबकि लुई की मांसपेशियों में खिंचाव आया है।

हैदराबाद के लिए हालांकि यह अच्छी चीज है कि अब तक उसके खिलाफ दोनों ही मैचों में कोई गोल नहीं हो पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\