खेल की खबरें | मुंबई सिटी के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करने को तैयार हैदराबाद एफसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में अब तक अजेय चल रही है और तालिका में शीर्ष पर चल रही मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ रविवार को होने वाले अपने छठे मैच में भी इसी क्रम को जारी रखना चाहेगी।

वास्को, 18 दिसंबर हैदराबाद एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में अब तक अजेय चल रही है और तालिका में शीर्ष पर चल रही मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ रविवार को होने वाले अपने छठे मैच में भी इसी क्रम को जारी रखना चाहेगी।

कोच मनोलो मारक्वेज की टीम हैदराबाद ने पिछले तीन मैचों में लगातार तीन ड्रॉ खेलने के बाद अपने पिछले मैच में ईस्ट बंगाल को मात दी थी थी। वहीं, मुंबई को अपने पिछले मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

मारक्वेज ने कहा, मेरे विचार में मुंबई सत्र में जीत की दावेदार है। उनके पास काफी अच्छी टीम है, जिसमें अच्छे खिलाड़ी और कोच हैं। वे अच्छे फुटबाल खेलते हैं। मुझे लगता है कि यह एक अधिक मुश्किल मैच होगा। "

मारक्वेज जानते हैं कि तीन अंक लेने के लिए उनके पास पर्याप्त क्षमता है।

उन्होंने कहा, निश्चित रूप से, हमारे मैच जीतने की संभावना है। हम किसी भी टीम के खिलाफ जीत और हार सकते हैं और यह हमारे प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। हमने इस मैच के लिए उसी तरह की तैयारी की है, जैसा कि हम अन्य मैचों के लिए करते हैं। बेशक, हमने प्रतिद्वंद्वी का वीडियो देखा है।"

दूसरी तरफ, सर्जियो लोबेरा की मुंबई 13 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार