एजेंसी न्यूज

Bihar Shocker: पति ने विवाद के बाद पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या की

बिहार के भोजपुर जिले में एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. भोजपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा मंगलवार रात जारी एक बयान के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी सहित दो नाबालिग बच्चों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Shocker: पति ने विवाद के बाद पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या की
Credit -File image

आरा (बिहार), 11 सितंबर : बिहार के भोजपुर जिले में एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. भोजपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा मंगलवार रात जारी एक बयान के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी सहित दो नाबालिग बच्चों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बयान के अनुसार, मंगलवार को अजीमाबाद थाना क्षेत्र के तहत मिल्की गांव से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि इस गांव के रहने वाले लालू यादव नामक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद धारदार हथियार उसकी तथा दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी. सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ पदाधिकारी तथा फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. यह भी पढ़ें : Mayawati on Congress: कांग्रेस सत्ता में नहीं होने पर वोटों के लिए एससी-एसटी की हितैषी बन जाती है; मायावती

बयान में कहा गया है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).