देश की खबरें | प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी और तेल व्यापारी की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और तेल व्यापारी के बीच प्रेम संबंध है।
आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और तेल व्यापारी के बीच प्रेम संबंध है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने सोमवार को बताया कि आनंद यादव (35) ने रविवार दोपहर को अपने घर में अपनी पत्नी सरोज (25) की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर तेल व्यापारी हरिओम अग्रवाल (45) पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि आनंद को शक था कि उसकी पत्नी और हरिओम के बीच अवैध संबंध थे और इससे वह नाराज था।
कंचन ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात के बाद फरार हो गये हैं। आरोपियों के खिलाफ दोहरी हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आनंद ग्वालियर में मजदूरी करता था। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण वह वापस घर आया हुआ था।
एएसपी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)