Noida Shorcker: बेटी पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने बेटी पैदा होने की वजह से अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
नोएडा (उप्र), 16 मई : गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने बेटी पैदा होने की वजह से अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 34 वर्षीय रीना गिरी के तौर पर हुई है.
उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि रीना के पति हरेंद्र गिरी उर्फ सोनू ने लड़की पैदा होने के कारण उसकी बहन की 13 मई को सिर पर ईंट मार कर हत्या कर दी. सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और आज हरेंद्र गिरी उर्फ सोनू को अयोध्या जिले से गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा के ‘कुप्रबंधन’ को लेकर उत्तरकाशी में व्यवसायियों ने विरोध-प्रदर्शन किया
अधिकारी ने बताया कि वह यहां छीजारसी गांव में किराए के मकान में रहता था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

