देश की खबरें | दुष्कर्म मामले में पति और एक अन्य गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने कथित दुष्कर्म के मामले में पीडि़ता के पति और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जयपुर, 18 जून राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने कथित दुष्कर्म के मामले में पीडि़ता के पति और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि घटना 31 मई की है। इस संबंध में पीडिता के पिता की ओर से 4 जून को शिकायत दी गई थी। दर्ज शिकायत के आधार पर पीडि़ता के पति हवासिंह और बलवंत उर्फ मिचु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया।
दर्ज शिकायत के अनुसार घटना 31 मई की है जब पीडिता के पति हवासिंह के दोस्त बलवंत उर्फ मिचु ने एक सुनसान जगह पर एक कमरे में कथित दुष्कर्म किया।
थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के समय पति कमरे के बाहर पहरा दे रहा था।
उन्होंने बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी को बलवंत की मोटरसाईकिल पर बाजार ले जाने के बहाने से लेकर गया था। बलवंत सिंह भी मोटरसाईकिल पर उनके साथ था। आरोपी हवासिंह और बलवंत पीडिता को बाजार ले जाने की बजाय एक सुनसान इलाके के एक कमरे में ले गये और वहां दुष्कर्म किया।
पीडिता का आरोपी पति हवासिंह से दो साल पूर्व विवाह हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

