विदेश की खबरें | अमेरिका में जंगलों में लगी आग फैलने से सैकड़ों घर जलकर खाक, कम से कम चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एस्टाडा (अमेरिका) 10 सितम्बर (एपी) अमेरिका के उत्तर पश्चिमी प्रशांत (पैसिफिक नॉर्थवेस्ट) के जंगलों में लगी भीषण आग तेज हवाओं के कारण फैल गई और ओरेगन स्थित सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए। गवर्नर ने बुधवार को आगाह किया कि जंगलों में लगी आग के कारण राज्य के इतिहास में जानमाल का अभी तक का सबसे अधिक नुकसान हो सकता है।

एस्टाडा (अमेरिका) 10 सितम्बर (एपी) अमेरिका के उत्तर पश्चिमी प्रशांत (पैसिफिक नॉर्थवेस्ट) के जंगलों में लगी भीषण आग तेज हवाओं के कारण फैल गई और ओरेगन स्थित सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए। गवर्नर ने बुधवार को आगाह किया कि जंगलों में लगी आग के कारण राज्य के इतिहास में जानमाल का अभी तक का सबसे अधिक नुकसान हो सकता है।

दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में बहुत परेशानी हो रही है, क्योंकि वहां 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही आंधी के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया है। ओरेगन के पश्चिम में कुछ इलाकों में लोगों को तत्काल घर खाली करने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: नेत्रोकोना जिले में गुमाई नदी में नाव पलटनें से 10 लोगों की हुई मौत, कई लापता.

ओरेगन की गवर्नर केट ब्राउन ने आगाह किया कि सोमवार को फैली आग के कारण भारी तबाही मच सकती है।

ब्राउन ने कहा, ‘‘ सभी सतर्क रहें। आने वाले कुछ दिन बेहद कठिन होने वाले हैं।’’

यह भी पढ़े | फ्रांस में COVID19 मामलों की दूसरी सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि दर्ज, 8 हजार 577 नए मामले आए सामनें.

उन्होंने कहा, ‘‘जंगलों में लगी आग के कारण राज्य के इतिहास में जानमाल का अभी तक का सबसे अधिक नुकसान हो सकता है।’’

ओरेगन में आग के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वाशिंगटन राज्य में एक छोटा बच्चा आग में झुलस कर मर गया।

ब्राउन ने बताया कि ‘‘सैकड़ों लोगों के अपने घर खो दिए’’ जिसकी वजह से कुछ समुदायों को काफी नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\