देश की खबरें | प्रयागराज में नौ अक्टूबर से आरंभ होगा ‘हुनर हाट’, स्वदेशी खिलौने होंगे आकर्षण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय कोरोना संकट के कारण छह महीने के विराम के बाद आगामी नौ अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘हुनर हाट’ का आयोजन करेगा जिसकी थीम "लोकल से ग्लोबल" होगी और स्वदेशी खिलौने इसके आकर्षण होंगे।
नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय कोरोना संकट के कारण छह महीने के विराम के बाद आगामी नौ अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘हुनर हाट’ का आयोजन करेगा जिसकी थीम "लोकल से ग्लोबल" होगी और स्वदेशी खिलौने इसके आकर्षण होंगे।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वदेशी खिलौनों को प्रोत्साहित करने के आह्वान ने भारत के स्वदेशी खिलौना उद्योग में नई जान डाल दी है।
उन्होंने कहा, ‘‘देश का हर क्षेत्र, लकड़ी, ब्रास, बांस, शीशे, कपडे, कागज़, मिटटी के खिलौने बनाने वाले "हुनर के उस्तादों" से भरपूर है। इनके इस शानदार स्वदेशी उत्पादन को मौका-मार्केट मुहैया कराने के लिए "हुनर हाट" बड़ा मंच देने जा रहा है।’’
नकवी ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ इस "हुनर हाट" में 30 प्रतिशत से ज्यादा स्टाल स्वदेशी खिलौनों के कारीगरों के लिए होंगे। स्वदेशी खिलौनों की आकर्षक पैकेजिंग के लिए भी विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से दस्तकारों-शिल्पकारों की मदद की जाएगी।’’
यह भी पढ़े | Kangana Ranaut on Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत के बयानों पर कंगना रनौत ने टिप्पणी करने से किया इनकार.
उनके मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में 5 लाख से ज्यादा भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार-रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले "हुनर हाट" के दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी सामान लोगों में काफी लोकप्रिय हुए हैं।
प्रयागराज में ‘हुनर हाट’ नौ अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा। कोरोना संकट के करण गत छह महीनों में ‘हुनर हाट’ आयोजित नहीं हो पाया।
पिछला ‘हुनर हाट’ मार्च में रांची में आयोजित हुआ था। उससे पहले मंत्रालय ने फरवरी महीने में दिल्ली में इंडिया गेट के निकट ‘हुनर हाट’ लगाया था जिसमें प्रधानमंत्री मोदी खुद पहुंचे थे और लिट्टी-चोखा खाया था एवं कुल्हड़ वाली चाय पी थी।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अभी तक देश के विभिन्न भागों में दो दर्जन से अधिक "हुनर हाट" का आयोजन किया जा चुका है।
मंत्रालय के मुताबिक, आने वाले दिनों में "हुनर हाट" का आयोजन जयपुर (23 अक्टूबर से 1 नवम्बर), चंडीगढ़ (7 से 15 नवम्बर), इंदौर (21 से 29 नवम्बर), मुंबई (22 से 31 दिसंबर 2020), हैदराबाद (8 से 17 जनवरी 2021), लखनऊ (23 से 31 जनवरी 2021), दिल्ली (इंडिया गेट- 13 से 21 फरवरी 2021), रांची (20 से 28 फरवरी 2021), कोटा (5 मार्च से 14 मार्च 2021) और कई अन्य शहरों में होगा।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

