खेल की खबरें | जॉर्जिया की महिला टीम पर भारत ‘ए’ की जीत में चमकी हंपी, वैशाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी और आर वैशाली की अगुआई में भारत की महिलाओं की ‘ए’ टीम ने बुधवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के छठे दौर में जॉर्जिया की मजबूत टीम को 3-1 से हराया।

मामल्लापुरम, तीन अगस्त भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी और आर वैशाली की अगुआई में भारत की महिलाओं की ‘ए’ टीम ने बुधवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के छठे दौर में जॉर्जिया की मजबूत टीम को 3-1 से हराया।

ओपन वर्ग में किशोर ग्रैंडमास्टर डी गुकेश की शानदार फॉर्म जारी रही। गुकेश ने लगातार छठी जीत दर्ज की लेकिन इसके बावजूद भारत ‘बी’ को पूर्व चैंपियन आर्मेनिया के खिलाफ 1.5-2.5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

गुकेश ने गैब्रिएल सारगिसियान को हराया लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। बी अधिबान ओर रौनक सधवानी को क्रमश: सामवेल तेर-सहाक्यान और रॉबर्ट होवहानिसियान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। निहाल सरीन और ह्रांत मेलकुम्यान की बाजी बराबर छूटी।

भारत ‘बी’ की मजबूत टीम की प्रतियोगिता में यह पहली हार है।

भारत ‘सी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लिथुआनिया को 3.5-0.5 से हराया। एसपी सेतुरमन, अभिजीत गुप्ता और अभिमन्यु पुराणिक ने जीत दर्ज की जबकि अनुभवी सूर्य शेखर गांगुली ने तितास स्त्रेमाविसियस को बराबरी पर रोका।

ओपन वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त सितारों से सजी भारत ‘ए’ ने उज्बेकिस्तान से 2-2 से ड्रॉ खेला। अनुभवी पी हरिकृष्णा ने प्रतिभावान डोरिबेन अब्दुसतोरोव को हराया लेकिन के शशिकिरण को शमशिद्दीन वोखिदोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

विदित गुजराती और अर्जुन एरिगेसी के मुकाबले ड्रॉ रहे।

महिला वर्ग में शीर्ष वरीय भारत ‘ए’ और तीसरी वरीय जॉर्जिया के बीच मुकाबले में हंपी ने नाना जागनिद्जे को 42 चाल में हराया जबकि वैशली ने लेला जावाकशविली को शिकस्त दी। डी हरिका और तानिया सचदेव ने क्रमश: निनो बातसियाशविली और सेलोम मेलिया से ड्रॉ खेला।

हंपी नतीजे से खुश दिखी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं टूर्नामेंट में इस समय पदक के बारे में नहीं सोच रही हूं क्योंकि हमें अभी भी यूक्रेन जैसी कई और कड़ी टीमों से खेलना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में अच्छा जज्बा है और जब भी जीत की आवश्यकता होती है तो टीम की कोई खिलाड़ी हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती है।’’

ओपन वर्ग में शीर्ष वरीय अमेरिका ने ईरान को 2.5-1.5 से हराया। फाबियानो करूआना ने परहाम माघसूडलू को शिकस्त दी जबकि अन्य तीन बाजी ड्रॉ रही।

चौथे नंबर की टीम फ्रांस को 32वें नंबर की टीम क्यूबा ने 2-2 से बराबरी पर रोका।

आस्ट्रेलिया ने उलटफेर करते हुए मैग्नस कार्लसन की अगुआई वाली तीसरे नंबर की नॉर्वे की टीम को 2.5-1.5 से हराया।

गुरुवार को आराम के दिन के बाद शुक्रवार को मुकाबले दोबारा शुरू होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड