एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एचयूएल का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 3.35 प्रतिशत घटकर 2,457 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 3.35 प्रतिशत घटकर 2,475 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | एचयूएल का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 3.35 प्रतिशत घटकर 2,457 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 3.35 प्रतिशत घटकर 2,475 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसे 2,561 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

हालांकि, मार्च तिमाही में उत्पाद बिक्री से राजस्व 2.68 प्रतिशत बढ़कर 15,416 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 15,013 करोड़ रुपये था।

मार्च तिमाही में एचयूएल का कुल खर्च 3.12 प्रतिशत बढ़कर 12,478 करोड़ रुपये रहा। कुल आय 3.48 प्रतिशत बढ़कर 15,979 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एचयूएल का शुद्ध लाभ 3.78 प्रतिशत बढ़कर 10,671 करोड़ रुपये हो गया। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2023-24 में यह 10,282 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल आय 2.28 प्रतिशत बढ़कर 64,138 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 62,707 करोड़ रुपये थी।

एचयूएल के सीईओ और प्रबंध निदेशक रोहित जावा ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 में हमारा कारोबार 60,000 करोड़ रुपये को पार कर गया, जिसमें दो प्रतिशत की बिक्री वृद्धि हुई....।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).