जरुरी जानकारी | कनाडा में भारतीय खाद्य, पेय पदार्थ उद्योग के लिए विशाल अवसर: टीपीसीआई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापार संवर्धन संस्था टीपीसीआई ने शनिवार को कहा कि भारतीय कारोबारियों को कनाडा में व्यापार की संभावनाएं तलाशनी चाहिए, क्योंकि उत्तर अमेरिकी देश घरेलू खाद्य और पेय पदार्थों की कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार हो सकता है।
नयी दिल्ली, 18 जुलाई व्यापार संवर्धन संस्था टीपीसीआई ने शनिवार को कहा कि भारतीय कारोबारियों को कनाडा में व्यापार की संभावनाएं तलाशनी चाहिए, क्योंकि उत्तर अमेरिकी देश घरेलू खाद्य और पेय पदार्थों की कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार हो सकता है।
भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) ने कहा कि खाद्य क्षेत्र में अमेरिका और कनाडा जैसे बाजारों में 27 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई है।
टीपीसीआई के अध्यक्ष मोहित सिंजला ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें लगता है कि भारतीय खाद्य और पेय उद्योग के लिए कनाडा बहुत महत्वपूर्ण बाजार हो सकता है, क्योंकि कनाडा की आबादी का एक बड़ा हिस्सा भारतीय मूल का है।’’
कनाडा में भारतीय मूल के करीब 24 लाख लोग रहते हैं।
उन्होंने कहा कि परिषद ने भारतीय उच्चायोग के सहयोग से ओटावा में हाल में खाद्य और पेय उत्पादों के संबंध में एक आभासी खरीदार-विक्रेता बैठक का आयोजन किया।
भारत से कनाडा को मुख्य रूप से दवाओं, ऑटोमोबाइल, रत्न और आभूषण, गैस के लिए लोहे और स्टील की पाइपलाइन तथा प्लास्टिक शामिल हैं।
परिषद ने कहा कि 2019 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 6.8 अरब अमरीकी डालर हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)