देश की खबरें | एचआरडब्ल्यू ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ (एचआरडब्ल्यू) ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के लिए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि यह अपदस्थ नेता तथा उनकी पार्टी के समर्थकों के अधिकारों का दमन है।

नयी दिल्ली, 22 मई ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ (एचआरडब्ल्यू) ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के लिए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि यह अपदस्थ नेता तथा उनकी पार्टी के समर्थकों के अधिकारों का दमन है।

अंतरिम सरकार ने 12 मई को आतंकवाद विरोधी संशोधित कानून के तहत अवामी लीग को आधिकारिक तौर पर रातों रात भंग कर दिया।

न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय अधिकार निगरानी संस्था ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अंतरिम सरकार द्वारा पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी (अवामी लीग) के समर्थकों को मनमाने ढंग से निशाना बनाने से जवाबदेही विफल होती है।’’

इसमें कहा गया है कि आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार लाने और गंभीर दुर्व्यवहारों के लिए जवाबदेही के अपने वादे को पूरा करने के बजाय, यूनुस नीत सरकार हसीना और अवामी लीग के ‘‘समर्थकों के अधिकारों को दबाने का प्रयास कर रही है।’’

इसमें कहा गया है कि 12 मई को अंतरिम सरकार ने आतंकवाद निरोधक अधिनियम में ‘कठोर संशोधन’ के तहत नयी शक्तियों का प्रयोग करते हुए अवामी लीग पर ‘अस्थायी’ प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया।

मूल आतंकवाद-रोधी अधिनियम (2009) में पार्टी पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान नहीं था।

इसमें कहा गया है कि अंतरिम सरकार ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आम चुनाव कराने से पहले लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मानवाधिकारों के सम्मान को बहाल करने का वादा किया है और कई सकारात्मक कदम भी उठाए हैं, लेकिन ‘हालिया कदम निराशाजनक हैं’।

प्रतिबंध के बाद, निर्वाचन आयोग ने अवामी लीग का पंजीकरण रद्द कर दिया और पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सैकड़ों लोगों की मौत को लेकर अवामी लीग के नेताओं पर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया गया था। इन प्रदर्शनों के बाद पिछले साल पांच अगस्त को हसीना की सरकार गिर गई थी। हसीना 16 साल से सत्ता में थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\