देश की खबरें | जाने वालों की बात का क्या बुरा मानना : अखिलेश यादव का योगी पर पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि “जानेवालों” की बात का क्या बुरा मानना।

लखनऊ, आठ सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि “जानेवालों” की बात का क्या बुरा मानना।

योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिन में अंबेडकर नगर की एक सभा में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनकी आलोचना की थी।

सपा प्रमुख यादव ने रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी का नाम लिए बिना संकेतों में पलटवार किया। यादव ने सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “जिनकी अपने दल में कोई सुनवाई नहीं, उनकी बातें कौन सुने, वैसे भी जानेवालों की बात का क्या बुरा मानना।”

सपा प्रमुख ने इसी पोस्ट में महोबा में एक क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में लंबे समय तक फरार रहे बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार समेत कई मामलों की ओर इशारा करते हुए कहा, “जिनके शासन काल में महीनों आईपीएस अधिकारी फरार रहा हो, पंद्रह लाख प्रतिदिन की कमाई वाले थानों की चर्चा हो, भाजपाई खुद ही पुलिस का अपहरण कर रहे हों और दंड संहिता की जगह बुलडोजर संहिता ने ले ली हो, ‘कानून-व्यवस्था’ शब्द बनकर रह गये हों, न्यायालय की डपट खाना जिनकी आदत बन गयी हो, वो मौन ही रहें तो बेहतर है।”

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अंबेडकर नगर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद अपने संबोधन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ''सरकार चलाने के लिए जज्बा चाहिए। सरकार चलाने के लिए दिल भी चाहिए और दिमाग भी। सत्ता विरासत में मिल सकती है मगर बुद्धि नहीं मिलती।''

योगी ने यह भी कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडे और माफिया तत्व अपनी 'समानांतर' सरकार चलाते थे और गुंडे पुलिस को दौड़ाते थे मगर 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मामला पलट चुका है और दुस्साहस करने पर अपराधियों का तत्काल 'राम नाम सत्य' भी तय हो जाता है।

उन्होंने कहा, ''जो लोग सत्ता को अपनी बपौती मानते थे वे आज समझने लगे हैं कि अब उत्तर प्रदेश में कभी उनको वापस नहीं आना है इसलिए वे षड्यंत्र करने का प्रयास कर रहे हैं। अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका विकास से और बेटियों तथा व्यापारियों की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\