जरुरी जानकारी | होटल निकाय के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. होटल निकाय ने पर्यटन मंत्री को क्षेत्र की चिंताओं से अवगत कराते हुए कोविड-19 प्रभाव से निपटने के तरीकों की सिफारिशें की।

होटल निकाय ने पर्यटन मंत्री को क्षेत्र की चिंताओं से अवगत कराते हुए कोविड-19 प्रभाव से निपटने के तरीकों की सिफारिशें की।

एफएचआरएआई ने एक बयान में कहा कि उसने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से निर्यात संवर्धन पूंजीगत सामान (ईपीसीजी) योजना, भारत से सेवा निर्यात योजना (एसईआईएस), जीएसटी युक्तिकरण और नीति योजनाओं में सुधार के तहत आवश्यक समर्थन करने के लिए कहा है।

एफएचआरएआई के संयुक्त मानद सचिव प्रदीप शेट्टी ने कहा, ‘‘हमने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को होटल क्षेत्र की जमीनी हकीकत से अवगत कराया और क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए प्राथमिकताओं की सिफारिश की।’’

उन्होंने कहा कि महामारी से होटल और रेस्ट्रोरेंट उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। हमने सरकार से सबसे जरुरी सुधारों को तुरंत लेने का आग्रह भी किया है।

एफएचआरएआई ने कहा कि क्षेत्र के पुनरुद्धार को लेकर रेड्डी ने वादा किया कि पर्यटन मंत्रालय शीघ्र ही एक राष्ट्रीय पर्यटन नीति लेकर आएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\