देश की खबरें | बाल ठाकरे के स्मारक के स्थान पर अस्पताल बनना चाहिए: एआईएमआईएम सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद इम्तियाज जलील ने सोमवार को कहा कि यहां जिस स्थान पर शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बाल ठाकरे का स्मारक बनाया जा रहा है वहां अस्पताल बनना चाहिए।

औरंगाबाद, 13 जुलाई आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद इम्तियाज जलील ने सोमवार को कहा कि यहां जिस स्थान पर शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बाल ठाकरे का स्मारक बनाया जा रहा है वहां अस्पताल बनना चाहिए।

गत सप्ताह महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री और शिव सेना नेता सुभाष देसाई ने स्मारक समेत औरंगाबाद महानगर पालिका परियोजनाओं की समीक्षा की थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 449 नए मामले पाए: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जलील ने कहा, “सिडको की जमीन पर अस्पताल का निर्माण बाल ठाकरे को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अस्पताल का नामकरण उनके नाम पर किया जा सकता है। आम लोगों को स्मारक की बजाय एक अस्पताल की अधिक आवश्यकता है।”

एआईएमआईएम नेता ने शिवसेना नीत राज्य सरकार की प्राथमिकता पर भी सवाल खड़े किए।

यह भी पढ़े | Sree Padmanabhaswamy Temple: श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानें फैसले से जुडी खास बातें.

वरिष्ठ शिवसेना नेता और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे से संपर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि स्मारक किसी भी हाल में बनेगा।

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के लिए बालासाहेब ठाकरे के योगदान की याद में स्मारक बनाया जा रहा है। जलील हमेशा हमारी परियोजनाओं का विरोध करते हैं। परियोजना चालू रहेगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला