एजेंसी न्यूज

Hoshiapur: प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु रविदास को किया याद, गरीब कल्याण को सरकार की बड़ी प्राथमिकता बताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दशकों बाद केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार का समय आ गया है. गुरु रविदास को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण उनकी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है.

Hoshiapur: प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु रविदास को किया याद, गरीब कल्याण को सरकार की बड़ी प्राथमिकता बताया
Credit -ANI

होशियारपुर, 30 मई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दशकों बाद केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार का समय आ गया है. गुरु रविदास को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण उनकी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है. मोदी ने सात चरणों में संपन्न हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास देखा. उन्होंने कहा, ‘‘गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है.’’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि स्थानीय आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाए. उन्होंने इसे इस चुनाव की अपनी आखिरी जनसभा बताते हुए कहा कि होशियारपुर को ‘छोटी काशी’ कहा जाता है और यह गुरु रविदास की ‘तपोभूमि’ है. उन्होंने कहा, ‘‘वाराणसी से मैं सांसद हूं, और वहां गुरु रविदास का जन्म हुआ था. इसलिए होशियारपुर की इस पवित्र भूमि पर चुनाव प्रचार का समापन मेरे लिए गर्व की बात है.’’ कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे और सेना की कभी परवाह नहीं की तथा सरकारी खजाने को खाली कर दिया. यह भी पढ़ें : ‘किसी भी PM ने पहले कभी इतनी घृणित और असंसदीय भाषा नहीं इस्तेमाल किया’, मनमोहन सिंह का मोदी पर तीखा हमला!

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में दोहरी पीएचडी की है.’’ उन्होंने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर भी हमला किया और कहा कि उन्होंने उद्योग और खेती को बर्बाद कर दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय विकसित भारत के सपने से जुड़ा हुआ है और हमें आशीर्वाद दे रहा है. पंजाब की 13 संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).