एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उम्मीद है कि अगले साल कुछ खेल प्रतियोगितायें आयोजित कर पायेंगे: रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री किरेन रीजीजू को उम्मीद है कि भारत अगले साल के शुरू में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पायेगा।

देश की खबरें | उम्मीद है कि अगले साल कुछ खेल प्रतियोगितायें आयोजित कर पायेंगे: रीजीजू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर खेल मंत्री किरेन रीजीजू को उम्मीद है कि भारत अगले साल के शुरू में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पायेगा।

मार्च में कोविड-19 महामारी के कारण भारत में खेल गतिविधियां बंद हैं। पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों ने धीरे धीरे ट्रेनिंग शुरू की है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: लद्दाख, अरुणाचल, पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 69 नए मामले सामने आए.

रीजीजू ने स्पोर्टकॉम की आम सालाना बैठक में शनिवार को कहा, ‘‘शुरू में मुझे लगा कि अक्टूबर के महीने में कुछ खेल गतिविधियां हो सकती हैं लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण ऐसा नहीं हो सका। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमारी अभी कोई खेल प्रतियोगितायें नहीं हैं लेकिन जैसा कि मुझे लग रहा है कि उम्मीद है कि जल्द ही इसका टीका भी आ जायेगा। अगले साल के शुरू में हम मैदान कुछ स्पर्धायें करा पायेंगे। ’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, BSP प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद RJD में शामिल.

भारत में अब तक कोविड-19 महामारी के लगभग 64 लाख मामले सामने आ चुके हैं और एक लाख से ज्यादा लोग इससे जान गंवा चुके हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, उनकी लगातार समीक्षा की जा रही है और जूनियर खिलाड़ियों की भी जल्द ट्रेनिंग शुरू होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘एलीट खिलाड़ियों को उचित ट्रेनिंग दी जा रही है। मैं रोज उनकी प्रगति की समीक्षा कर रहा हूं। कुछ स्पर्धाओं को छोड़कर सभी एलीट खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और कोचिंग चल रही है और जल्द ही जूनियर खिलाड़ियों की भी ट्रेनिंग शुरू हो जायेगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2020 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).