देश की खबरें | गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 180 करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से के रूप में 180.40 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने के लिए शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से के रूप में 180.40 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने के लिए शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि धनराशि जारी होने से राज्य सरकार को मानसून के दौरान प्रभावित लोगों के लिए राहत उपाय करने में मदद मिलेगी।

इसमें कहा गया है कि गृह मंत्री ने हिमाचल प्रदेश को अंतरिम राहत के रूप में 2023-24 के लिए एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त - 180.40 करोड़ रुपये - जारी करने को मंजूरी दे दी।

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ से केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त - 180.40 करोड़ रुपये - 10 जुलाई को राज्य को जारी की थी।

बयान में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को सभी आवश्यक रसद और वित्तीय सहायता प्रदान की है।

इसमें कहा गया कि नौकाओं और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 11 टीम को बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है।

बयान के मुताबिक, आपदा में घिरे निवासियों की निकासी के लिए सेना के जवानों की तैनाती पांवटा साहिब में की गई है और इन अभियानों के लिए दो एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों और जमीनी स्थिति का मौके पर आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दलों (आईएमसीटी) का भी गठन किया है। ये दल 17 जुलाई को क्षेत्र का दौरा शुरू करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\