जरुरी जानकारी | एचएमडी ने कोवैक्स को 5.6 करोड़ सिरिंज की पहली खेप भेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस (एचएमडी) ने कोविड-19 टीकाकरण में मदद के लिए कोवैक्स की सुविधा को 5.6 करोड़ ऑटो-डिसएबल सिरिंज की खेप भेजी है।
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस (एचएमडी) ने कोविड-19 टीकाकरण में मदद के लिए कोवैक्स की सुविधा को 5.6 करोड़ ऑटो-डिसएबल सिरिंज की खेप भेजी है।
कोवैक्स की इस सुविधा में वैश्विक स्तर पर सभी को समान रूप से कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने के लिए काम हो रहा है। कोवैक्स ने एचएमडी को 14 करोड़ कोओजेएके एडी सिरिंज की आपूर्ति का ऑर्डर दिया था। इनकी आपूर्ति अगस्त से दिसंबर, 2020 के दौरान की जानी है।
यह भी पढ़े | EPFO की WhatsApp Helpline सेवा शुरू, PF ग्राहक अब ऐसे उठा सकते हैं Provident Fund सुविधाओं का लाभ.
एचएमडी के प्रबंध निदेशक राजीव नाथ ने कहा, ‘‘हमने कोवैक्स को 5 एमएल की ऑटो डिसएबल्ड (एडी) सिरिंज की 5.6 करोड़ इकाइयों की पहली खेप भेज दी है। 2.8 करोड़ सिरिंज की अगली खेप अक्टूबर के अंत तक भेजी जाएगी।’’
भारत में सिरिंज की उपलब्धता के बारे में नाथ ने कहा कि यदि सरकार को कोविड-19 टीके के लिए इस साल के अंत तक 10 करोड़ सिरिंज की जरूरत होती है, तो हम उन्हें हमें दिए गए बकाया ऑर्डर को उठाने की पेशकश कर सकते हैं।
यह भी पढ़े | Rajya Sabha Election 2020: राम गोपाल यादव होंगे यूपी राज्यसभा सीट पर एसपी प्रत्याशी.
एचएमडी ने कहा कि भारत कोविड-19 टीके के लिए तैयार हो रहा है। ऐसे में टीका तैयार होने के समय सिरिंज का पर्याप्त स्टॉक रहना चाहिए।
कोवैक्स सुविधा एक वैश्विक गठबंधन है। इसके तहत सरकारों और विनिर्माताओं को एक साथ लाया गया है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोविड-19 का टीका उन लोगों तक पहुंच सकें, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है, बेशक वे कोई भी हों और कहीं भी रहते हों।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)