एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आतंकी के कब्जे से शस्त्र और गोला-बारूद बरामद किया गया.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार
सुरक्षाबलों की प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आतंकी के कब्जे से शस्त्र और गोला-बारूद बरामद किया गया.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, '' एक विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलगाम से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है.''

उन्होंने कहा कि निहामा पर बनी जांच चौकी पर अधिकारियों ने कुलगाम के दमहाल हांजीपुरा क्षेत्र के निवासी शाकिर अली को गिरफ्तार किया.

प्रवक्ता ने कहा कि अली गत 14 अप्रैल से लापता था और आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).