नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) से 100 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका मिला है।
कंपनी के एक बयान में कहा कि यह परियोजना एचआरआरएल की बाड़मेर रिफाइनरी में मिशन-क्रिटिकल पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान करेगी।
यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.
बयान में कहा गया कि एचआरआरएल राजस्थान सरकार तथा सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है।
हिताची एबीबी ने कहा कि परियोजना का लक्ष्य स्वच्छ ईंधन के साथ ही कपड़ा, पैकेजिंग और पेट्रोलियम उद्योग के लिये कच्ची सामग्री तैयार करना है।
कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से निर्माण के दौरान रोजगार के करीब एक हजार प्रत्यक्ष अवसर और 40 हजार तक परोक्ष अवसर सृजित होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY