देश की खबरें | हिप्र: ऊना में सड़क हादसे में एक की मौत, दो अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बृहस्पतिवार की सुबह एक टैम्पो के पलटकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ऊना (हिप्र), 23 जनवरी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बृहस्पतिवार की सुबह एक टैम्पो के पलटकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि टैम्पों में प्लाइवुड लदा था और हादसा थप्पलान पांडा बरोह रोड पर भाटिया वाला मोड़ के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि चालक की कथित लापरवाही के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। उसने बताया कि चालक कथित तौर पर तेज गति से वाहन चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक टैम्पो का अगला शीशा टूटने की वजह से पेशे से मजदूर बिहार के सुपौल जिला निवासी सलीम मोहम्मद बाहर गिर गया और वाहन से कुचला गया।

उसने बताया कि एक अन्य मजदूर बाबू राम और चालक रजनीश ठाकुर वाहन से निकलने में सफल रहे पर दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक अंब वसुधा सूद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बाबू राम के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार