एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिंदू जागरण मंच ने दून में अवैध रूप से संचालित मस्जिद, मदरसे को सील करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदू जागरण मंच ने उत्तराखंड सरकार से पिछले 13 वर्षों से यहां एक आवासीय कॉलोनी में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित मदरसे और मस्जिद को तत्काल सील करने की मांग की ।

देश की खबरें | हिंदू जागरण मंच ने दून में अवैध रूप से संचालित मस्जिद, मदरसे को सील करने की मांग की

देहरादून, 27 अगस्त हिंदू जागरण मंच ने उत्तराखंड सरकार से पिछले 13 वर्षों से यहां एक आवासीय कॉलोनी में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित मदरसे और मस्जिद को तत्काल सील करने की मांग की ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन हिंदू जागरण मंच की उत्तराखंड इकाई के सह संयोजक मुकेश आनंद ने चेतावनी दी कि अगर मस्जिद और मदरसे को जल्द सील नहीं किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि देहरादून के जिलाधिकारी ने आवासीय कॉलोनी में स्थित इस मस्जिद को सील करने के आदेश दिया था लेकिन मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सीलिंग की कार्रवाई को रोक दिया ।

इस मुद्दे को लेकर हिंदू जागरण मंच लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। गत शुक्रवार को भी उन्होंने इस मुद्दे को लेकर राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि आवासीय उपयोग के लिए आवंटित फ्लैटों में धार्मिक गतिविधियां न चलाई जाएं और सीलिंग में कथित तौर पर रोड़ा अटकाने वाले एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

आनंद ने बताया कि डालनवाला में इस मस्जिद एवं मदरसे के संचालन को लेकर कॉलोनी के निवासी कई सालों से अधिकारियों से लेकर नेताओं तक से शिकायत कर चुके हैं।

हांलांकि, उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय ने एक हलफनामे के जरिए एमडीडीए को बताया है कि वह इन फ्लैटों से धार्मिक गतिविधियों का संचालन नहीं करेगी ।

आनंद ने दावा किया कि इन फ्लैटों के आसपास रहने वाले एक—दो परिवार इन्हीं गतिविधियों के चलते वहां से अन्यत्र पलायन भी कर चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).