जरुरी जानकारी | अपने तीन संयंत्रों में 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी हिंडाल्को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज अपने हीराकुद, सिलवासा तथा मुंदड़ा संयंत्रों में 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज अपने हीराकुद, सिलवासा तथा मुंदड़ा संयंत्रों में 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

हिंडाल्को ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 में कहा कि यह निवेश ओडिशा के हीराकुद में फ्लैट रोलिंग क्षमता के विस्तार, दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में नए एक्सट्रूजन संयंत्र और गुजरात के मुंदड़ा में ग्रीनफील्ड साइट पर किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि वह मूल्यवर्धित उत्पादों पर ध्यान देने के साथ अपने एल्युमीनियम डाउनस्ट्रीम कारोबार का भी विस्तार करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने कहा कि अगले तीन-सात वर्षों में उसके उत्पाद एल्युमीनियम के विविध और जटिल अनुप्रयोगों के लिए अनुकूलित आवश्यकता को पूरा करेंगे।

फ्लैट रोल्ड उत्पादों के लिए हीराकुद संयंत्र की क्षमता 3,40,000 टन वार्षिक होने का अनुमान है। सिलवासा में एक्सट्रूज़न संयंत्र की नियोजित क्षमता 34,000 टन प्रतिवर्ष होगी।

इसके अलावा मुंदड़ा में नई एक्सट्रूज़न और रिसाइक्लिंग इकाई के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का इंतजार है। इसकी क्षमता 93,000 टन सालाना की होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार