देश की खबरें | हिमंत ने जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री बनने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को बुधवार को अपनी शुभकामनाएं दीं।

गुवाहाटी, 16 अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को बुधवार को अपनी शुभकामनाएं दीं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह 2019 में अनुच्छे 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में चुनी हुई पहली सरकार का नेतृत्व करेंगे।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री उमर अब्दुल्ला जी को बहुत बहुत बधाई। असम के लोगों की ओर से हम सभी नव निर्वाचित सरकार के सफल कार्यकाल के लिए बधाई देते हैं।’’

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अब्दुल्ला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब्दुल्ला दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं और वह अपने दादा शेख अब्दुल्ला एवं पिता फारूक अब्दुल्ला के बाद इस पद को संभालने वाले अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं।

हाल में हुए चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 90 में से 42 सीटें जीतीं, जबकि गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को छह सीटें मिलीं।

पूर्ववर्ती राज्य को 2019 में दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था तथा इसे विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले, संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\