देश की खबरें | हिमाचल में सोमवार से कक्षा 9-12वीं तक के स्कूल फिर से खुलेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।
शिमला, 18 सितंबर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया।
घातक वायरस के प्रकोप के बाद मार्च में राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था।
कैबिनेट ने गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार 21 सितंबर से राज्य में निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर के सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति दी।
उन्होंने कहा कि ये स्कूल 50 प्रतिशत शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और कक्षा नौ से कक्षा 12वीं तक के 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति में खोले जाएंगे। छात्र स्वैच्छिक रुप से स्कूल आएंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए छात्रों के माता-पिता या अभिभावकों की लिखित सहमति अनिवार्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

