देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने शिमला में जल आपूर्ति की कमी का जायजा लिया

शिमला, 13 जुलाई हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने बृहस्पतिवार को शिमला में पानी की अत्यधिक कमी का जायजा लिया।

शिमला में भारी बारिश से जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं और जल संसाधनों में गाद जमा हो गयी है।

शुक्ला ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश को तत्काल राहत के रूप में 180 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है।

बयान के अनुसार शुक्ला ने नुकसान पर एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी है।

शुक्ला ने अधिकारियों का आह्वान किया कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए।

शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज ललित ने कहा, ‘‘गुम्मा पंपिंग स्टेशन से शहर में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। भारी-भरकम गाद जमा होने की वजह से गिरि जल संसाधन से आपूर्ति नहीं हो रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)