देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रमुख, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, कुमार पृथक-वास में गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद, प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार पृथक-वास में चल गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, सात अगस्त हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद, प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार पृथक-वास में चल गए हैं।

ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़े | राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि कश्यप हाल में चौधरी के संपर्क में आए थे। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन वह एहतियातन पृथक-वास में चले गए हैं।

फेसबुक पोस्ट में धूमल ने कहा कि कश्यप के संपर्क में आने के बाद उन्होंने हमीरपुर के अपने घर में खुद को पृथक कर लिया है।

यह भी पढ़े | Baby Elephant Found Dead in Kerala: केरल में पुल के नीचे मिला हाथी के बच्चे का शव, वन विभाग जांच में जुटी.

एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि वह एहतियातन 14 दिन के लिए पृथक-वास में चले गए हैं।

कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रमुख कश्यप ने बृहस्पतिवार को उनसे मुलाकात की थी और फिर धूमल से मिले थे। वह इससे पहले ऊर्जा मंत्री से मिले थे।

उन्होंने कहा कि कई नेता जुलूस निकाल कर कोविड के नियमों को तोड़ रहे हैं। कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ निगरानी बढ़ानी की जरूरत है।

कुमार ने कहा कि नेता अपने भाषणों में कोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरतने की बात कर रहे हैं, लेकिन वे अपने व्यवहार के प्रति पूरी तरह से लापरवाह हैं।

कुमार ने कहा, " यह लापरवाही उनके लिए खतरनाक हो सकती है।"

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से महामारी के दौरान अपनी यात्राओं को कम से कम करने और जरूरी यात्रा पर जाने के दौरान दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की गुजारिश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\