देश की खबरें | हिमाचल ने एक महान नेता और मैंने अच्छा मित्र खो दिया: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य ने एक ‘‘महान नेता’’ को और उन्होंने अपने एक ‘‘अच्छे मित्र’’ को खो दिया।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य ने एक ‘‘महान नेता’’ को और उन्होंने अपने एक ‘‘अच्छे मित्र’’ को खो दिया।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘करिश्माई और दूरदर्शी नेता वीरभद्र सिंह का निधन स्तब्ध करने वाला है। सभी दलों में उनके प्रशंसक थे। भले ही राजनीतिक रूप से हम एक दूसरे के विरोधी रहे लेकिन हम दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य ने एक महान नेता और मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को तड़के शिमला में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने तड़के 3.40 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स